फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मेडिकल कॉलेज में शिविर आज, आप भी करें रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस आज मनाया जा रहा है। रक्तदान करने से शरीर को कोई नुकसान नहीं होता है, बल्कि नई ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही गंभीर बीमारियों से भी छुटकारा मिलता है। इसलिए, रक्तदान जरूर करें। एक अक्तूबर को मेडिकल कॉलेज से संबंद्ध जिला संयुक्त चिकित्सालय में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है। सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक शिविर लगेगा। आप भी रक्तदान कर महादानी बनें।
विज्ञापन

रक्तदान जागरूकता के लिए बुधवार को मेडिकल कॉलेज स्टॉफ को प्राचार्या डॉ. ललिता चौधरी ने शपथ दिलाई। साथ ही रक्तदान कराने वाली संस्थाओं के साथ गोष्ठी की। इसके बाद अस्पताल परिसर में विद्यार्थियों ने रैली निकालकर रक्तदान के लिए जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों के साथ आए तीमारदारों को रक्तदान के फायदे बताए। उन्हें भी रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। रक्तदान करने से हृदय रोग, शुगर, रक्तचाप जैसी गंभीर बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। रेडक्राॅस सोसायटी के चेयरमैन टीकम सिंह सेंगर 60 से ज्यादा बार रक्तदान कर चुके हैं। उनका कहना है कि रक्तदान करने से शरीर काफी हल्का महसूस होता है। रक्तदान करने से कोई नुकसान नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें