फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिपो में पुरानी ईंटें लगाने पर भड़के

Thu, 29 Dec 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद में  रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने डिपो परिसर में निर्माण कार्य में पुरानी ईंटें लगाए जाने पर रोष जताते हुए धरना दिया और जांच कर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को रोडवेज डिपो परिसर में परिषद की बैठक आयोजित हुई। शाखा अध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने रोडवेज कर्मचारी हित की मांगें उठाईं। बैठक में बताया गया कि पांच वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर संविदा चालकों व परिचालकों को 17 हजार रुपये का भुगतान कराया जाएगा। इसके लिए उसे प्रतिमाह 24 दिवस ड्यूटी व प्रतिमाह छह हजार किलोमीटर अर्जित करने होंगे। शाखा मंत्री ने संविदा चालकों व परिचालकों को दिसंबर का वेतन बैंक के माध्यम से न दिलाकर रोडवेज डिपो स्तर से दिलाने का अनुरोध पत्र प्रबंध निदेशक को भेजने की बात कही। 
बैठक में लोड फैक्टर पर की जा रही अवैध कटौती पर रोष व्यक्त करते हुए यह कार्रवाई पाक्षिक व मासिक स्तर पर करने की मांग की गई। परिषद कार्यकर्ताओं ने बसों की धुलाई न होने और धुलाई के फर्जी बिलों का भुगतान होने का आरोप लगाते हुए भुगतान रोकने की मांग की।      बैठक में रोडवेज डिपो में हो रहे निर्माण कार्य में पुरानी ईंट लगाने पर रोष व्यक्त कर जांच की मांग की गई। उपाध्यक्ष राकेश शर्मा के संचालन में हुई बैठक में नरेश राजपूत, ललित वर्मा, सरवत अंसारी, अजय कुमार, प्रदीप कुमार, सुभाषचंद्र संगल, सतीश गौतम, देवराज सिंह, दिनेश, जगदीशचंद, कृष्ण कुमार आदि रोडवेजकर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें