फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: हाथियों ने विद्युत निगम के ऐरेक्टर हॉस्टल की दीवार तोड़ी

विज्ञापन
कालागढ़ में हा​थियों के हमले में ध्वस्त विद्वुत निगम के एरेक्टर हास्टल की चाहरदीवारी।संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कालागढ़ (बिजनौर)। कालागढ़ में जलविद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के ऐरेक्टर हॉस्टल को कार्बेट टाइगर रिजर्व के हाथियों ने एक बार फिर से निशाना बनाया है। हाथियों के एक दल ने शुक्रवार की रात दो बजे ऐरेक्टर हॉस्टल की चहारदीवारी को अनेक स्थानों से क्षतिग्रस्त कर दिया है।
विज्ञापन

चौकीदार, रसोईया और पावर हाउस पर काम करने वाले श्रमिक हॉस्टल में मौजूद थे। हाथियों के उत्पात के वक्त सभी सो रहे थे। हाथियों की चिंघाड़ सुनकर सभी ने अपने आप को कमरों में बंद कर जान बचाई। काॅलोनी प्रभारी तनवीर अहमद सिद्दीकी ने बताया कि हाथियों का उत्पात लगातार बढ़ रहा है। हाथियों ने अनेक स्थानों से चहारदीवारी को तोड़ दिया।
विज्ञापन

वनक्षेत्राधिकारी नन्दकिशोर रूवाली के अनुसार हथियों को जंगल में ही बनाए रखने व आबादी से जंगल में खदेड़ने के लिए सशस्त्र गश्ती दल तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें