फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: छात्रों के दो गुटों में मारपीट, फायरिंग

Wed, 27 Nov 2024 01:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर मेडिकल अस्पताल में छात्रों के दो गुटों में मारपीट में घायल और मौजूद परिजन, स्रोत वीडियो
विज्ञापन
बिजनौर। बाइक टकराने को लेकर हुए विवाद के चलते छात्रों के दो गुटों में मारपीट हुई। हमलावरों ने तमंचों से छह राउंड फायरिंग भी की और लाठी-डंडे भी चले। जिसमें तीन युवक घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

उधर, पुलिस ने हमलावर गुट के 14 आरोपियों को नामजद करते हुए गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस लगी है। हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर हसना निवासी ओमवीर का बेटा हर्षित आरजेपी इंटर काॅलेज में 12वीं का छात्र है जो बिजनौर के आदर्शनगर में किराए पर कमरा लेकर दीपक उर्फ पठान और अभय के साथ रहता है।
सोमवार की दोपहर सिविल लाइन चौकी के पास बाइक टकराने को लेकर हर्षित और आयुष के बीच विवाद हुआ। इनमें मारपीट भी हुई मगर उस वक्त लोगों ने बीच-बचाव करा दिया। इसके बाद शाम ढलते ही दोनों गुट चक्कर रोड पर एक बार फिर टकरा गए और जमकर मारपीट हुई। मारपीट मेें आयुष और शुभ को चोट लगी।
विज्ञापन

आयुष के घायल होने की जानकारी मिलते ही उसके पक्ष के 15-20 युवक सोमवार की रात आदर्शनगर में पहुंच गए। जिन्होंने हर्षित के कमरे में घुसकर मारपीट की। विरोध होने पर आरोपियों ने तमंचों से फायरिंग भी कर दी। भीड़ को आता देख आरोपी अपनी तीन बाइकों को मौके पर भी छोड़ कर भाग गए।
इस मामले में हर्षित की तहरीर पर पुलिस ने बूड़पुर नैंसी निवासी शुभ, स्वाहेड़ी निवासी गगन, आयुष, संयम, आशु, अक्षित, बंधन, वंश, अमित, बादल, बाबी, शेखर, सुशांत, दीपांशु, अभिनव, रियांक को नामजद करते हुए पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

शहर कोतवाल ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें