बिजनौर। सड़क सुरक्षा समिति जनपद बिजनौर की मंगलवार को बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने शीतकाल एवं घने कोहरे के कारण जनपद में सभी सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड से संचालित विद्यालयों का समय परिवर्तन किया। अब ये विद्यालय सुबह 9 बजे से संचालित किए जाएंगे।
जनपद में पिछले कई दिनों से घना कोहरा व सर्दी बहुत हो रही है। सुबह व शाम को सर्दी व घना कोहरा रहने से ठंड में लगातार इजाफा हो रहा है।
जिला विद्यालय निरीक्षक जयकरन यादव ने बताया कि डीएम के निर्देश पर शीतकाल एवं घने कोहरे के कारण अग्रिम आदेशों तक जनपद बिजनौर के समस्त सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी स्कूल (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नई दिल्ली, इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन नई दिल्ली) सुबह 9 बजे से पूर्व संचालित नहीं किए जाएंगे।
उन्होंने इस संबंध में जनपद के सभी सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड से संचालित विद्यालय के प्रधानाचार्यों, प्रबंधकों को पत्र जारी किए हैं।