सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर महिला नसबंदी शिविर आज से
बिजनौर। जिले में संचालित विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पांच दिसंबर से महिला नसबंदी शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा जिला अस्पताल में सात, 14 और 18 दिसंबर को पुरुष नसबंदी शिविर (एनएसवी) शिविर आयोजित होंगे।
जनपद के सरकारी अस्पतालों में महिला नसबंदी और पुरुष नसबंदी (एनएसवी) शिविर लगाकर महिलाओं और पुरुषों की नसबंदी की जाएगी। अपर शोध अधिकारी राजकुमार वर्मा के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नूरपुर में पांच दिसंबर को, नहटौर में आठ को, समीपुर (नजीबाबाद) में दस को, धामपुर में 15 को, स्याऊ में 17 को, स्योहारा में 21 को, अफजलगढ़ में 24 को, नगीना में 28 को महिला नसबंदी शिविर का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगने वाले शिविरों में ऑपरेशन के लिए उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा. बीनू गुप्ता और जिला अस्पताल के जनरल सर्जन डा. नरेश जौहरी जाएंगे। इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदक का सात को, किरतपुर का 14 को, हल्दौर का नसबंदी शिविर 18 को आयोजित होगा। जिला अस्पताल में आयोजित होने वाले शिविरों में जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डा. प्रभा रानी ऑपरेशन करेंगी।