फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई के लिए 40 रुपये महीना फीस निर्धारित

विज्ञापन
विज्ञापन
आईटीआई के लिए 40 रुपये महीना फीस निर्धारित
विज्ञापन

बिजनौर। बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए एक अच्छी खबर है। अब मात्र 40 रुपये महीने में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान उन्हें ट्रेनिंग देकर उन्हें अपनी आजीविका चलाने के लिए सर्टिफिकेट देंगे। अनुसूचित जाति एवं जनजाति के अभ्यर्थियों को शुल्क से मुक्त किया गया है।
विज्ञापन

राजकीय आईटीआई बिजनौर के नोडल प्रधानाचार्य मुकेश कुमार शर्मा के अनुसार वर्तमान में जनपद बिजनौर में कुल पांच राजकीय आईटीआई संचालित हैं। इनमें बिजनौर, अफजलगढ़, नगीना, नजीबाबाद एवं धामपुर शामिल हैं। उन्होंने बताया कि निजी स्तर की आईटीआई में इंजीनियरिंग व्यवसाय में 18 हजार रुपये प्रतिवर्ष एवं नॉन इंजीनियरिंग व्यवसाय में केवल 15 हजार 400 वार्षिक शुल्क निर्धारित किया गया है। वर्तमान में जनपद बिजनौर में 16 निजी आईटीआई संचालित हैं। अगस्त-2021 से प्रारंभ हो चुके सत्र के प्रवेश के लिए 28 अगस्त तक एडमिशन फॉर्म ऑनलाइन कर युवक-युवतियां इसका लाभ उठा सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें