फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल पटरी के सहारे पैदल जा रहे मजदूरों को लोगों ने खाना खिलवाया

विज्ञापन
धामपुर में रेल की पटरी से होते हुए पैदल जाते मजदूर। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
रेल पटरी पर पैदल जा रहे मजदूरों को खाना खिलवाया
विज्ञापन

बिजनौर, धामपुर। सरकार की लाख कोशिशों के बाद भी गैर प्रदेशीय मजदूरों का रेल की पटरी के सहारे पैदल ही जाने का सिलसिला जारी है। बुधवार को भी रेल की पटरी से कई मजदूर से गैर प्रदेशों से होकर धामपुर से गंतव्य की ओर गुजरे। इन भूखे प्यासे लोगों को लोगों ने खाना खिलवाया।
विज्ञापन

इन लोगों का कहना था कि वह मूलत: बरेली के निवासी हैं। उनके ग्रुप में करीब आठ मजदूर है। हरियाणा की जिस कंपनी में नौकरी करते है लॉकडाउन के कारण उन्हें बगैर पगार दिए निकाल दिया। उनकी जेब में पैसे भी नहीं है। वह पैदल ही बरेली जाने का प्रयास कर रहे हैं। बुधवार दोपहर जब वह धामपुर पहुंचे तो यहां पर लोगों ने उन्हें रोक लिया। यह बताने पर कि वह दो दिन से भूखे हैं लोगों ने उनको भोजन कराया। सीओ का कहना है कि रेल पटरियों पर पैदल आने वालों को रोकने को पुलिस कैंप कर रही है। उन्होंने ऐसे किसी मामले के संज्ञान में होने से अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें