फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रोन कैमरे से हो रही सीमाओं की निगरानी

विज्ञापन
कालागढ़ में सीमाओं की निगरानी करता ड्रोन। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
ड्रोन कैमरे से हो रही सीमाओं की निगरानी
विज्ञापन

बिजनौर, कालागढ़। जिम कार्बेट पार्क प्रशासन वन की सीमा पर घुसपैठियों की तलाश ड्रोन कैमरे से कर रहा है। जनपद बिजनौर की उत्तरी सीमा कार्बेट पार्क की दक्षिणी सीमा से लगी है। कोरोना के चलते कार्बेट पार्क प्रशासन सतर्क है। पार्क के उच्च अधिकारियों के आदेशों पर पार्क व कालागढ़ के वनों में घुसपैठ रोकने के लिए सशस्त्र गश्त के साथ ड्रोन से गश्त की जा रही है। बुधवार को नई कालोनी, सूखास्रोत व सैंडिल बांध तिराहे के वनों में गश्त की गई। रेंज अधिकारी आरके भट्ट के अनुसार कोरोना के चलते सतर्कता बरती जा रही है। वनों में यदि कोई बाहरी व्यक्ति या कोरोना पहुंच गया तो वन्य जीवों व कर्मचारियों के लिए खतरा हो सकता है। ऐसी नौबत न आए इसके लिए घुसपैठियों की तलाश का अभियान चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें