फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident in Bijnor: बिजनौर में दर्दनाक हादसा, पिता की मौके पर मौत, बेटी को मेरठ किया रेफर

Fri, 08 Jul 2022 01:47 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर

सार

ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को टक्कर मार दी। हादसे में पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटी को मेरठ के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
सड़क हादसा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर के नेशनल हाइवे-119 पर बैराज के पास शुक्रवार सुबह एक हादसा हो गया। एक दस टायरा ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

विज्ञापन


बताया गया कि मृतक अलीमुद्दीन (50) पुत्र घसीटा ग्राम चंदपुरा का रहने वाला था। वह अपनी पुत्री  के साथ खाना लेकर हॉस्पिटल जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में हादसा हो गया।

पुलिस के अनुसार मृतक अलीमुद्दीन चार भाई हैं। अलीमुद्दीन मजदूरी करता था उसके आठ बच्चे हैं। एक लड़का है, जो कश्मीर में नाई का काम करता है। बाकी सभी लड़कियां हैं। यह घटना शुक्रवार सुबह करीब सात बजे की है। दस टायरा ट्रक ने पुलकित अस्पताल के पास बाइक में टक्कर मार दी। वहीं घटनास्थल पर ही अलीमुद्दीन की मौत हो गई, जबकि घायल बेटी रेशमा (22) को मेरठ के लिए रेफर किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: पांच करोड़ की कोठी जब्त, पहले अरबों रुपये की संपत्ति हो चुकी कुर्क, जानें आखिर कौन है यशपाल तोमर

इसके बाद पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई। हालांकि ट्रक चालक मौके से भाग गया। उधर, घटना से परिवार में कोहराम मचा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें