फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: फावड़े से गर्दन काटकर हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार

Tue, 18 Nov 2025 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नांगलसोती-हत्यारोपी सुभाष तोमर।
विज्ञापन
नांगलसोती/नजीबाबाद। बेटे सौरभ की हत्या करने वाले आरोपी पिता सुभाष तोमर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी परिवार की एक महिला पर बुरी नजर रखता था, विरोध करने पर आरोपी ने फावड़े से गर्दन पर वार कर बेटे की हत्या कर दी थी। नांगलसोती के गांव तिसोतरा में सुभाष तोमर के खेत से 15 नवंबर को उसके बेटे सौरभ तोमर (30) का शव मिला। गुलदार के हमले में मौत का शोर मचाकर शव को घर लाकर परिवार वाले अंतिम संस्कार की तैयारी में लगे थे। तभी पुलिस पहुंची तो सुभाष तोमर ने बेटे के शव का पोस्टमार्टम् कराने से मना किया। इस पर पुलिस को शक गहराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रविवार को सौरभ की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में धारदार हथियार के वार से मौत होना सामने आया। इसके बाद पुलिस ने सुभाष तोमर को गिरफ्तार करते हुए सौरभ की हत्या का सोमवार को खुलासा कर दिया।
पुलिस के अनुसार सुभाष तोमर परिवार की एक महिला पर बुरी नजर रखता था। सौरभ को इस गलत हरकत का पता लगा तो उसका अपने पिता से विवाद हुआ।
इसी पर सुभाष ने बेटे सौरभ की 12 नवंबर को खेत पर ले जाकर हत्या कर दी। सीओ ने बताया कि घटना में प्रयुक्त तमंचा और फावड़ा बरामद किया है।

नांगलसोती-हत्यारोपी सुभाष तोमर।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें