फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: दिशा की बैठक में देरी से पहुंचे अफसर, भड़के सांसद

Tue, 18 Nov 2025 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में विकास भवन सभागार में दिशा की बैठक में मंचासीन अति​थिगण। संवाद
विज्ञापन
बिजनौर। नगीना लोकसभा क्षेत्र के सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की बैठक में अधिकारियों को समय पर उपस्थिति और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सख्त निर्देश दिए गए। बैठक में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों के स्पष्टीकरण तलब करने और कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

सोमवार सुबह 11 बजे शुरू हुई बैठक में सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर ने निर्धारित समय के बाद उपस्थित होने वाले अधिकारियों पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि ऐसे अधिकारियों का स्पष्टीकरण लिया जाए और यदि जवाब असंतोषजनक पाया जाता है तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। सांसद ने सभी अधिकारियों को सचेत करते हुए कहा कि त्रैमासिक आयोजित होने वाली दिशा की बैठक अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए। नियत समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करें और दिए गए निर्देशों का सख्ती से अनुपालन करें।
सांसद ने यह भी निर्देश दिया कि यदि कोई विभागीय अधिकारी बैठक में उपस्थित होने में असमर्थ है तो उसे अपने स्थान पर किसी अधीनस्थ अधिकारी को नामित करना होगा और इसकी सूचना पूर्व में ही मुख्य विकास अधिकारी को देनी होगी। प्रतिनिधि को समस्त अद्यतन सूचनाओं के साथ बैठक में प्रतिभाग के लिए भेजा जाना चाहिए।
विज्ञापन



-जनकल्याणकारी योजनाओं पर विशेष जोर

बैठक में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई और उनके क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित किया गया कि जिले में कोई भी पात्र विधवा या निराश्रित महिला पेंशन के लाभ से वंचित न रहे। जल निगम के अधिकारियों को ग्रामों में पाइपलाइन के लिए खोदी गई सड़कों की समुचित मरम्मत कराएं। वहीं बिजली अफसरों को निर्देश दिए कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लटके तारों को ठीक कराने और जर्जर तारों को प्राथमिकता के आधार पर बदलवाएं।

-दिशा की बैठक में यह रहे मौजूद
बैठक का संचालन जिला विकास अधिकारी रचना गुप्ता ने किया। बैठक में विधायक चांदपुर स्वामी ओमवेश, डीएम जसजीत कौर, सीडीओ रणविजय सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुणाल रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें