फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन को तेज करने का एलान

Thu, 25 Aug 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में धरना देते लेखपाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले लेखपालों ने दूसरे दिन भी हड़ताल रखते हुए कलक्ट्रेट में धरना दिया। कर्मचारियों ने मांगो के पूरा  होने तक संघर्ष करने का निर्णय लिया।  
विज्ञापन


धरने में वक्ताओं ने कहा कि वे लंबे समय से एसीपी विसंगति दूर करने, लेखपाल संवर्ग का पदनाम राजस्व उपनिरीक्षक करने, वेतनमान बढ़ाने, स्थानांतरण नीति को संशोधित करने, पांच लेखपालों पर एक राजस्व निरीक्षक का    पद सृजित करने, अनेक योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए लेखपालों को लैपटॉप देने, सभी लेखपालों को पुरानी पेंशन व्यवस्था का लाभ देने की मांग करते आ रहे हैं। 
प्रमुख सचिव राजस्व द्वारा  मांगों का औचित्य स्वीकार किए जाने के बाद भी अभी तक शासनादेश जारी नहीं किया गया है। इससे कर्मचारी खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

लेखपालों ने मुख्यमंत्री से उनकी मांगों पर  जल्दी कार्रवाई करने को कहा है। मांगे पूरी न होने पर 30 अगस्त को लखनऊ में विधानसभा घेराव     करने की चेतावनी दी है। इस  दौरान तहसील अध्यक्ष सुभाष कुमार, सचिव जगत सिंह, अक्षय त्यागी, अमरेश दत्त, अजब सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें