बिजनौर में उप्र. राज्य विद्युत परिषद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ संविदा इकाई ने अपनी मांगों को लेकर एसई विद्युत कार्यालय पर बेमियादी धरना शुरू कर दिया है। कई माह से मानदेय नही मिलने के कारण आर्थिक संकट से जूझ रहे कर्मचारियों के परिवार कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व सादगी से मनाएंगे।
धरने पर बैठे कर्मचारियों ने निगम अधिकारियों को जमकर खरी खोटी सुनाई। कर्मचारियों का आरोप था कि कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर काम करता है। फिर भी उसे समय से मानदेय नहीं मिलता है।
आठ माह का मानदेय नही मिलने से उनके परिवार आर्थिक संकट में हैं। कही उसकी सुनवाई नही है। कर्मचारियों की मांगों में संविदा कर्मियों को वेतन का भुगतान चेक के माध्यम से प्रत्येक माह की दस तारीख को किया जाए। ईपीएफ कटौती हो। कर्मचारी का बीमा हो। सक्षम अधिकारी द्वारा प्रमाणित परिचय पत्र दिया जाए। कर्मचारी को दुर्घटना हित लाभ मिले और उनका श्रमायुुक्त कार्यालय में पंजीकरण कराया जाए। इस दौरान जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, पवन कुमार, रणवीर सिंह, ओमवीर सिंह ,संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।