फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 एम्स में तंजील की पत्नी फरजाना ने भी दम तोड़ा

Thu, 14 Apr 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
फरजाना का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर/नई दिल्ली में  एनआईए के डीएसपी तंजील अहमद हत्याकांड में हिस्ट्रीशीटर मुनीर के साथ साजिश रचने में शामिल दो और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उधर, दिल्ली के एम्स में बुधवार सुबह तंजील की पत्नी फरजाना ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पिछले 11 दिनों से फरजाना जिंदगी और मौत से जूझ रही थी। 
विज्ञापन

पुलिस ने बुधवार को तंजील हत्याकांड में सहसपुर निवासी हिस्ट्रीशीटर मुनीर के दो साथी तंजीम और रिजवान को दबोच लिया है। दोनों आरोपी मुनीर के साथ तंजील की हत्या की साजिश रचने में शामिल रहे हैं। पुलिस के मुताबिक तंजीम और रिजवान मुनीर के सबसे गहरे दोस्त हैं। सहसपुर आने पर दोनों मुनीर के बाडी गॉर्ड की तरह लगे रहते हैं। दिल्ली में मुनीर के ठिकानों पर दोनों खूब आते जाते थे। तंजील के मर्डर के अलावा धामपुर में पीएनबी कैश वैन से 91 लाख की लूट की भी इन दोनों आरोपियों को जानकारी थी। पुलिस ने दोनों को तंजील के मर्डर की साजिश रचने के आरोप में दबोचा है। पुलिस ने बुधवार को मुनीर के दोनों दोस्तों का चालान कर दिया है।

उधर, मरहूम तंजील अहमद की पत्नी फरजाना खातून की भी इलाज के दौरान एम्स के ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई। बुधवार सुबह 10:55 बजे चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित किया। दो अप्रैल को भांजी की शादी समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली से तंजील के साथ वैगनआर कार से स्योहारा से पूरा परिवार गया था। बैंक्वटहालसे देर रात करीब एक बजे अपने घर सहसपुर लौटते वक्त बदमाशों ने तंजील पर अंधाधुंध गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। कार में तंजील की पत्नी के साथ बच्चे भी थे। बच्चों ने सीट के नीचे बैठकर अपनी जान बचाई। हालांकि तंजील की पत्नी को चार गोलियां लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसे उपचार के लिए पहले नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के प्रवक्ता डॉ. अमित गुप्ता ने बताया कि घटना के आठ दिन बाद 11 अप्रैल को बेहद गंभीर हालत में फरजाना को इलाज के लिए एम्स ट्रॉमा सेंटर लाया गया था। वह जीवन रक्षक उपकरण के सहारे थीं। पेट, सीने और खून में संक्रमण का स्तर काफी बढ़ा हुआ था। आईसीयू में उनका इलाज शुरू किया गया। संक्रमण नियंत्रित करने के लिए एंटीबायोटिक्स दी गईं, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। हरसंभव कोशिश के बावजूद बुधवार सुबह उन्होंने आखिरी सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें