फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान बलराम के हल की पूजा कर जैविक खेती को किया प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों ने बाइक रैली निकाली
विज्ञापन

बिजनौर/हल्दौर। भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसानों ने अनेक मांगों को लेकर हल्दौर से बिजनौर तक बाइक रैली निकाली। कलक्ट्रेट में हल की पूजा की गई। किसानों की समस्याओं के समाधान को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट संगीता देवी को दिया।
विज्ञापन

किसान हल्दौर में बालकिशनपुर चौराहे पर एकत्र हुए। वहां से किसान बाइक रैली निकालते हुए शहर में घूमकर कलक्ट्रेट पहुंचे। किसानों ने इस दौरान भगवान बलराम की जय, भारत माता की जय आदि नारे लगाए। किसानों ने कलक्ट्रेट में हल की पूजा करते हुए सभी किसानों को जैविक खेती अपनाने को प्रेरित किया। युवा प्रमुख लाल सिंह ने कहा कि संघ को मजबूत व किसानों को जागरूक करने के लिए बाइक रैली निकाली गई है। जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने पांच सितंबर को मुरादाबाद में होने वाली रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। किसानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में गन्ना भुगतान 30 अगस्त तक कराने, मिलावटी दूध का कारोबार बंद कराने, देशी गाय के दूध से जुड़ी नीति बनाने, किसानों को सिंचाई के लिए नलकूप की बिजली फ्री देने, बैंकों से बड़े किसानों का भी कर्ज माफ कराने, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि को सभी किसानों के खाते में पहुंचाने, गन्ना मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने, गंगा किनारे पेड़ कटान रुकवाने की मांग की गई। इस दौरान प्रांत संगठन मंत्री राजकुमार, प्रांत उपाध्यक्ष संजीव कुमार, सक्रमपाल राणा, वरुण कुमार, संदीप तोमर, अवधेश कुमार, भारत सिंह, चर्चिल, अनिकेत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें