तहसील में किसानों का धरना
चांदपुर। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए तहसील पर धरना दिया। मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को समस्याओं के समाधान की मांग की।
शनिवार को कार्यकर्ता तहसील पहुंचे और धरना दिया। शकील अहमद की अध्यक्षता व बिजेंद्र सिंह के संचालन में चले धरने पर वक्ताओं ने सरकार की नीतियों पर रोष व्यक्त करते हुए किसानों की समस्याओं के निदान की मांग की। मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम कुंवर वीके मौर्य को दिए ज्ञापन में संगठन ने गन्ने का मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने, ब्याज सहित गन्ना भुगतान शीघ्र किए जाने, आवारा पशुओं को गोशाला में भिजवाने आदि की मांग की गई।
धरने में वेदप्रकाश, उपेंद्र सिंह राठी, राकेश कुमार, खिलेंद्र सिंह, भीम सिंह, राजपाल सिंह भगत, कपिल राणा, यशपाल सिंह, विरेंद्र सिंह, प्रेम सिंह, जगजीत सिंह, हरगुला सिंह, देवेंद्र सिंह उर्फ बिट्टू, ब्रजपाल सिंह, परमजीत सिंह, सूरज कश्यप, सोमपाल सिंह, मूलचंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, प्रकाशो देवी, सिधुजा यादव, मुन्नी देवी, रामकली, नीलो देवी, कमल देवी आदि मौजूद रहे।