फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने निजी फर्म के बाहर शुरू किया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों ने निजी फर्म के बाहर शुरू किया धरना
विज्ञापन

बिजनौर/बरूकी। भारतीय किसान यूनियन की ओर से एक किसान की जमीन कब्जाने का आरोप लगाते हुए निजी फर्म के बाहर अनिश्चितकालीन धरना दिया जा रहा है। किसानों ने जमीन की वापसी न होने पर पंचायत करने की चेतावनी दी है।
नगीना बिजनौर मार्ग पर ग्राम हादरपुर स्थित एक डिस्टलरी के स्वामी पर किसान की जमीन जबरन कब्जाने का आरोप लगाते हुए भाकियू कार्यकर्ताओं ने गत 19 जुलाई से धरना शुरू किया है। धरने को संबोधित करते हुए संगठन के बिजनौर तहसील के अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कहा कि फैक्टरी मालिक की ओर से ग्राम हादरपुर निवासी देवकी पत्नी फ़त्तू सिंह की जमीन पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। यदि फैक्टरी मालिक ने जमीन पर से अवैध कब्जा नहीं हटाया तो दो अगस्त को संगठन द्वारा फैक्टरी के गेट पर महापंचायत की जाएगी। इस दौरान किसानों ने शासन प्रशासन से भी सहयोग का आह्वान किया। धरने की अध्यक्षता मलखान सिंह तथा संचालन सुनील प्रधान ने किया। धरने में पुष्पेंद्र सिंह, कोमन सिंह, सुशील कुमार ,बालमुकंद, कपिल कुमार,जय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हम पैमाइश को तैयार : कुलदीप जैन
जैन डिस्टलरी के मालिक कुलदीप जैन ने कहा कि हमने कोई कब्जा नहीं किया। हम पैमाइश करा चुके हैं, फिर दोबारा पैमाइश के लिए तैयार हैं। यदि किसी किसान की जमीन निकली तो हम छोड़ देंगे या मुआवजा देंगे, लेकिन हमने किसी की जमीन पर अवैध कब्जा नहीं किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें