फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने प्रमुख सचिव के सामने उठाईं समस्याएं

विज्ञापन
लखनऊ में अफसरों से वार्ता करता भाकियू प्रतिनिधिमंडल। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
किसानों ने प्रमुख सचिव के सामने उठाईं समस्याएं
विज्ञापन

बिजनौर। भाकियू पदाधिकारियों ने प्रमुख सचिव आलोक सिन्हा, अपर प्रमुख सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी के सामने किसानों की समस्याएं उठाई हैं। किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गईं।
विज्ञापन

भाकियू युवा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने बताया कि अफसरों के सामने किसानों की समस्या बढ़ती जा रही है। कहा कि जिले में धान की खरीद का लक्ष्य 53 हजार मीट्रिक टन से अधिक है, लेकिन अब तक 1200 मीट्रिक टन धान ही खरीदा गया है। बिजली और खाद के दाम लगातार बढ़ने से फसलों की लागत भी बढ़ती जा रही है। दिगंबर सिंह के अनुसार बैठक में नजीबाबाद चीनी मिल की क्षमता वृद्धि के मामले को भी उठाया गया है। साथ ही कोल्हू के कनेक्शन को कामर्शियल से बाहर रखने की मांग की गई। दिगंबर सिंह ने बताया कि शासन ने केंद्रों की संख्या बढ़ाकर धान की ज्यादा खरीद करने का आश्वासन दिया है। इसके अलावा बाकी मामलों पर भी अफसरों के साथ समीक्षा बैठक करके समस्याओं के समाधान कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें