फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील पर किसानों ने किया धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
नजीबाबाद में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते किसान। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
तहसील पर किसानों ने किया धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन

नजीबाबाद। भाकियू भानु ने किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर तहसील में धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नजीबाबाद-बुंदकी मार्ग को मानकों के विपरित बनाने का आरोप लगाते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

भाकियू भानु के जिलाध्यक्ष चौ. रोहिताश सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता और किसान तहसील पहुंचे और मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना दिया। रोहिताश सिंह ने कहा कि किसान विद्युत निगम के भ्रष्टाचार से परेशान है। गांवों में मीटर तो लगाए गए हैं, लेकिन समय पर उपभोक्ताओं को बिजली का बिल नहीं दिया जाता। अब किसानों के नलकूपों पर भी बिजली मीटर लगा दिए गए हैं, जिससे किसानों में रोष है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि किसानों को अभी तक पूर्ण गन्ना मूल्य भुगतान नहीं किया गया, जिससे किसानों के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। धरने पर कार्यकर्ताओं ने नजीबाबाद-बुंदकी-नगीना मार्ग का निर्माण कार्य मानकों के विपरीत करने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम विजय वर्धन तोमर कमो ग्रामीण क्षेत्रों की जर्जर लाइन ठीक कराने, फसलों को आवारा पशुओं से बचाने, नजीबाबाद-बुंदकी मार्ग को मानकों के अनुरूप बनाने, किसानों को गन्ना मूल्य भुगतान कराने, ग्राम पंचायत के भ्रष्टाचार पर रोक लगाने आदि मांगों को ज्ञापन सौंपा। धरना-प्रदर्शन में कुलदीप मोर, सुमित चौहान, अनुदीप सिंह, नीरज कुमार, रेहान अंसारी, रेणुका, संजय कुमार, अतर सिंह, जयपाल सिंह, रामोद कुमार, यशपाल सिंह, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें