फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन के लिए किसानों ने सीएमओ कार्यालय में दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑक्सीजन के लिए किसानों ने सीएमओ कार्यालय में दिया धरना
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए जिले भर में ऑक्सीजन की कमी और मरीजों को हो रही परेशानी के खिलाफ भाकियू युवा के प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह के निर्देश पर पदाधिकारियों ने सीएमओ कार्यालय पर धरना दिया। कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए सुविधा न बढ़ाने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
भाकियू युवा के प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह कोरोना संक्रमण को लेकर लगातार प्रशासनिक अफसरों से वार्ता कर रहे हैं। वह ऑक्सीजन प्लांट का भी निरीक्षण कर चुके हैं। उनके निर्देश पर जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह, महासचिव सुनील प्रधान, वीर सिंह डबास, राकेश प्रधान, अशोक कुमार, याकूब, अंकित चौधरी, दीपक तोमर ने सीएमओ कार्यालय पर धरना दिया। जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने कहा कि जिला चिकित्सालय में लापरवाही व ऑक्सीजन समय पर न मिलने के कारण मरीजों की मौत हो रही है। जनता में दहशत का माहौल है। जिले में ऑक्सीजन बनाने की कई इकाई बंद भी हैं। पीएचसी और सीएचसी पर कोई सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। चिकित्सक अपने दायित्वों का सही तरीके से निर्वहन नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में मरीजों की मौतों के लिए सीएमओ खुद जिम्मेदार होंगे। कहा कि कानून के अधिकार के अंतर्गत जनता सीएमओ के खिलाफ आपराधिक मामले में कार्रवाई करा सकती है। भाकियू भी अपने कानूनी अधिकारों का प्रयोग करते हुए सीएमओ के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ेगी और बड़ा आंदोलन भी करेगी।
विज्ञापन

सीओ गणेश गुप्ता ने किसानों से वार्ता की और मरीजों के लिए सुविधा बढ़ाने का आश्वासन दिया। उनके आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ। युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने बताया कि संगठन पूरी तरह से जिले की जनता के साथ है। ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़वाने के लिए वह लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसके बारे में शासन के अफसरों से भी वार्ता की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें