फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव इस्माइलपुर के गन्ना क्रय केंद्र का मामला, जीएम से मिले किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना नहीं उठाने पर किसानों ने चीनी मिल पर दिया धरना
विज्ञापन

नजीबाबाद। गन्ना क्रय केंद्र से गन्ना नहीं उठाने पर किसानों ने नजीबाबाद चीनी मिल पर धरना प्रदर्शन किया। किसानों ने क्रय केंद्र से गन्ना उठाने और नियमित तौल कराने की मांग की है।
विज्ञापन

भाकियू के तहसील अध्यक्ष इकबाल सिंह और मीडिया प्रभारी सुनील कुमार के नेतृत्व में गांव इस्माइलपुर के किसानों ने चीनी मिल पर धरना दिया। किसानों का कहना था कि गांव इस्माइलपुर के गन्ना क्रय केंद्र से गन्ना नहीं उठाया जा रहा है, जिस कारण केंद्र पर तौल बंद है। गन्ना क्रय केंद्र पर नियमित तौल नहीं होने पर किसानों में चीनी मिल प्रशासन के खिलाफ रोष व्याप्त है। धरने के बाद किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक सुखवीर सिंह से मुलाकात की। प्रधान प्रबंधक की ओर से समस्या का समाधान कराने के आश्वासन पर किसानों ने धरना समाप्त किया। धरना देने वालों में विजय सिंह तोमर, चमन सिंह, दीपक तोमर, कुलबीर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें