बिजनौर के हरेवली में करीब 20 दिनों से बिजली कटौती से त्रस्त कई गांवों के किसानों ने मंगलवार को हरेवली बिजलीघर पर जमकर हंगामा किया। किसानों ने बिजलीघर की आपूर्ति को ठप कर दिया।
सानों के गुस्से को देख जेई वहां से भाग गया। किसानों ने समस्या का समाधान होने तक आपूर्ति ठप रखने की चेतावनी दी। किसानों के आंदोलन के हरकत में आए एक्सईएन ओमपाल सिंह ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आ गया है।
वे जल्द किसानों की समस्या का निराकरण कराने का प्रयास कर रहे हैं। क्षेत्र के गांव विनीपुर , भगवानपुुर , कठेर, किशनपुर, कोपा, खतरीवाला, रामजीवाला, उमरपुर, दोदराजपुर
रमूवाला के ग्रामीण शैलेंद्र कुमार, नूतन, ब्रह्पाल, छुट्टन सिंह, सोनू, शुभम कुमार, सुबोध कुमार, रामचंद्र सिंह, चरन सिंह, छोटेलाल, सचिन आदि के साथ बड़ी संख्या में किसान मंगलवार सुबह 10 बजे बिजलीघर पर धावा बोल दिया।
किसानों की समस्या थी कि बार-बार शिकायत करने के बाद भी निगम के अफसर उनकी समस्या का निराकरण नहीं कर रहे हैं। पिछले 20 दिन से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप है। किसानोें ने समस्या का समाधान नहीं होता निकल देख बिजलीघर की आपूर्ति ठप कर दी।
किसानों के गुस्से को भांप जेई वहां से भाग गया। किसानों ने जेई से फोन पर बात की, तो उसने बताया कि बिजनौर में है। इस पर किसानों ने जेई को बर्खास्त करने की मांग की।
किसानों ने कहा कि समस्या का समाधान होने तक बिजलीघर की आपूर्ति किसी को जोड़ने नहीं देंगे। उधर, जेई सतीश राणा ने कहा कि सामान उपलब्ध नहीं होने कारण समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
खबर लिखे जाने तक निगम का कोई अफसर बिजलीघर पर धरना दे रहे किसानों के बीच में उनकी व्यथा सुनने नहीं पहुंचा था। इससे किसानों में अधिकारियों के रवैये को लेकर आक्रोश बढ़ गया है।