किसानों ने महापंचायत के लिए बनाई रणनीति
स्योहारा। भाकियू की बैठक में 5 सितंबर को होने वाली किसान महापंचायत के लिए रणनीति बनाई गई। गांव गुरदासपुर में भारत सिंह के निवास पर भारतीय किसान यूनियन की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष गजेंद्र सिंह टिकैत और संचालन आलोक चौधरी ने किया।
गांव गुरदासपुर में हुई बैठक में गजेंद्र सिंह टिकैत ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के मंत्री किसानों के खिलाफ गलत बयानबाजी न करें। उन्होंने कृषि कानूनों को वापस लेने व एमएसपी पर कानून बनाने, बिजली, डीजल, खाद, कृषि यंत्रों के रेट कम करने, फैसलों के दाम दुगने करने की मांग की। किसानों से 5 सितंबर को मुजफ्फरनगर महापंचायत में बड़ी संख्या में चलने की अपील की। गजराम सिंह, ओम प्रकाश जाटव, शफीक अहमद, महेश यादव, नीटू यादव, नरेंद्र चौहान, अवनीश कुमार, वीरेन्द्र प्रधान, सुनील खन्ना आदि रहे।