फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडावली और भागूवाला क्षेत्र में खेतों के ऊपर से गुजर रही जर्जर विद्युत लाइन

विज्ञापन
मंडावली क्षेत्र में खेतों पर झूलती खतरनाक विद्युत लाइन। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
भागूवाला/मंडावली। किसानों के खेतों के ऊपर से गुजर रही जर्जर विद्युत लाइन हादसों को न्योता दे रही है। गांव रामदासवाली में किसान बिजली घर से विद्युत आपूर्ति बंद कराकर गन्ने की फसल काटते हैं।
विज्ञापन

भागूूवाला और मंडावली क्षेत्र में फसलों के ऊपर से झूलते बिजली के तार किसानों के लिए मुसीबत बने हैं। भागूवाला बिजली घर से भागूवाला और मंडावली क्षेत्र के गांवों में विद्युत आपूर्ति की जाती है। गांव रामदासवाली में विद्युत लाइन के तार किसानों के खेतों में खड़ी गन्ने की फसल से टच हो रहे हैं, जिससे खेतों पर काम करने वाले किसानों और फसलों पर खतरा मंडरा रहा है। किसान प्रति वर्ष भागूवाला बिजली घर से विद्युत आपूर्ति बंद कराकर गन्ने की फसल काटते है। गत वर्ष भी बिजली के तारों में फाल्ट होने से कई किसानों की गन्ने की फसल में आग लग गई थी।
उधर, मंडावली क्षेत्र के गांव औरंगपुर बसंता और आसपास के क्षेत्र में बिजली की लाइनें कई दशक पुरानी हो चुकी है। किसान रामकुमार, छत्रपाल सिंह, राजीव कुमार, रोहित कुमार का कहना है कि
विज्ञापन

विद्युत आपूर्ति के दौरान हवा में झूलते तार आपस में जुड़ जाते हैं, जिससे तारों में चिंगारियां निकलती हैं। ऐसे में किसानों की फसलों में आग लगने का भय बना रहता है। किसान कई वर्षों से विद्युत लाइन को दुरुस्त कराने की मांग कर रहे हैं।
टीम को भेजकर किसानों के खेतों से गुजर रही विद्युत लाइन का सर्वें कराया जाएगा। सर्वे के बाद जर्जर विद्युत लाइन को दुरुस्त कराया जाएगा। - राजेश कुमार, जेई, भागूवाला बिजली घर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें