फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुखों को सौंपी जा रही है अन्य विकास कार्यों की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडलायुक्त के प्रस्ताव को बीडीसी सदस्यों ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण
विज्ञापन

नजीबाबाद। क्षेत्र पंचायत निधि का बड़ा भाग कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, अस्पताल आदि के विकास कार्यों पर खर्च किए जाने के मंडलायुक्त के प्रस्ताव से बीडीसी सदस्यों में रोष है। बीडीसी सदस्यों ने क्षेत्र पंचायत को मिलने वाली धनराशि से क्षेत्र के विकास पूरे न हो पाने का तर्क देते हुए प्रस्ताव को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।
मंडलायुक्त आंजनेय कुमार ने क्षेत्र पंचायत स्तर पर विकास के लिए राज्यवित्त आयोग, 15वें वित्त आयोग और मनरेगा योजना के अंतर्गत मिलने वाली धनराशि से क्षेत्र पंचायत विकास धनराशि से अन्य विकास शामिल करने का प्रस्ताव जिले भर के ब्लॉक प्रमुखों को दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री एवं लाहककला के बीडीसी सदस्य चौ. विक्रम सिंह खोबे ने कहा कि क्षेत्र पंचायत को मिलने वाली निधि से निचले स्तर के जन अपेक्षाओं के विकास कार्य पूरे नहीं हो पा रहे। ऐसे में अन्य मदों पर क्षेत्र पंचायत निधि खर्च करने का प्रस्ताव सही नहीं है।
आदर्शनगर के बीडीसी सदस्य पवन भारती और ग्राम पंचायत राहतखुर्द के बीडीसी सदस्य ताजेंद्र कुमार ने प्रस्ताव को ग्रामीण विकास को प्रभावित करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि कस्तूरबा आवासीय विद्यालय, सीएचसी, पीएचसी के विकास के लिए अलग से क्षेत्र पंचायत को धनराशि दी जाए।
उधर, ग्राम पंचायत बौरेकी के बीडीसी सदस्य कुलदीप कुमार ने कहा कि यदि ब्लॉक प्रमुख भी इस प्रस्ताव को पारित कराने का क्षेत्र पंचायत बैठक में प्रयास करते है तो प्रस्ताव का एकजुटता के साथ बीडीसी सदस्य विरोध करेंगे।
विज्ञापन

मंडलायुक्त का प्रस्ताव मिला है। क्षेत्र पंचायत की बैठक में प्रस्ताव रखने के लिए बीडीओ से विचार विमर्श हुआ है। प्रस्ताव के संबंध में बीडीसी सदस्यों की सहमति से ही कोई निर्णय लिया जा सकेगा। - तपराज सिंह, ब्लॉक प्रमुख नजीबाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें