संवाद न्यूज एजेंसी बिजनौर/ धामपुर/ नांगलसोती/ नजीबाबाद। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर जिले के किसान नेताओं ने ग्रेटर नोएडा कूच करने लगे। ग्रेटर नोएडा जाने से रोकने के लिए पुलिस ने कई किसान नेताओं को उनके साथियों के घर पर नजर बंद किया। कुछ किसान नेताओं को गंगा बैराज पर पुलिस ने रोक दिया। बैराज पर तीन घंटे किसान नेताओं और पुलिस के बीच जद्दोजहद रही। भीड़ ज्यादा होने पर काफी किसान नोएडा कूच कर गए। बिजनौर से प्रदेश सचिव जितेंद्र पहलवान, पश्चिमी यूपी महासचिव चौधरी कुलदीप सिंह, जिला उपाध्यक्ष चौधरी मुनेन्द्र सिंह के नेतृत्व में काफी संख्या में किसान कई गाड़ियों में ग्रेटर नोएडा जा रहे थे। एसपी सिटी संजीव बाजपेई, सीओ सदर संग्राम सिंह के साथ इंस्पेक्टर सदर उदय प्रताप सिंह भारी पुलिस बल के साथ बैराज पर बैरिकेडिंग लगाकर किसान नेताओं को रोक लिया।
किसानों को पुलिस ने तीन घंटे तक रोके रखा। नोएडा जाने वाले किसान नेताओं की संख्या बढ़ी तो किसान नेता पुलिस को धकेलते हुए नोएडा की तरफ कूच कर गए।
काफी संख्या में भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत को टप्पल थाने में गिरफ्तार करके ले जाने की सूचना बिजनौर के किसान वहां रवाना हो गए। नोएडा जाने वालों में युवा जिला मुख्य महासचिव अंकित चौधरी, विवेक बालियान, रोहित राणा, राजीव चौहान, सोनू गिरीराज, अरुण नेता, छोटू चौधरी आदि माैजूद रहे।
n चमरौला, सराय आलम, शहजादपुर में भी किसानों को किया नजरबंद
भाकियू टिकैत के पश्चिमी प्रदेश सचिव दिनेश कुमार को गांव चमरौला, गांव सराय आलम निवासी ब्लॉक अध्यक्ष अवनीश कुमार और शहजादपुर निवासी अजय कुमार को मंगलवार की रात नांगल पुलिस ने घर पर ही नजरबंद कर दिया। युवा नेता सरदार वरिंदर सिंह बांठ ने सरकार की किसानों को आंदोलन से रोके जाने की नीति की आलोचना की।
n नहटौर में भी नजरबंद रहे किसान नेता : नहटौर के ग्राम सदरुद्दीननगर स्थित भारतीय किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष सुजीव चौधरी के आवास पर भी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने नजरबंद कर दिया।
इस अवसर पर जिला संरक्षक चौधरी महेंद्र सिंह, जिला सचिव जगत सिंह डबास, निशू त्यागी, सोनू सैनी, सुन्दर सिंह, बृजपाल सिंह, रफीक अहमद आदि मौजूद रहे।