बिजनौर/नजीबाबाद। आबादी से लेकर खेतों तक गुलदार का आतंक है। पिछले एक माह में ही गुलदार चार जान ले चुका है। इस समस्या का समाधान नहीं होने पर किसानों ने नजीबाबाद और बिजनौर के डीएफओ कार्यालय में भेड़ बकरी भर दीं और दफ्तरों के बाहर गाय-बछड़े बांध दिए। किसानों ने वन विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
सोमवार की दोपहर करीब एक बजे भाकियू अराजनैतिक के प्रदेश युवा अध्यक्ष दिगंबर सिंह और जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही की अगुवाई में किसान मंडावर चौराहा चक्कर रोड से भेड़ बकरी हांकते हुए डीएफओ कार्यालय पहुंचे। दफ्तर में पहले से ही चल रहे धरने में शामिल किसानों ने गाय और बछड़े बांध दिए थे। भेड़ बकरी कार्यालय के अंदर दाखिल करने के बाद किसान नेताओं ने कहा गुलदार आए दिन हमले करते हुए लोगों को मार रहा है। महिला और बच्चों की जान भी गुलदार के हमलों में जा रही है। मगर वन विभाग अफसर एसी के कमरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। अफसर संवेदनाहीन हो गए हैं।
उधर, नजीबाबाद डीएफओ कार्यालय पर भाकियू अराजनैतिक का धरना-प्रदर्शन पांचवंे दिन भी जारी रहा। किसानों ने यहां भी पशु बांध दिए। जबकि वनाधिकारी व कर्मचारी कार्यालय के बाहर बैठे रहे।
ये रहे मौजूद रहे : लोकेंद्र सिंह, अतुल बालियान, नतेंदर प्रधान, सुरेंद्र सिंह, समरपाल सिंह, राकेश प्रधान, उत्तम सिंह, तेजवीर सिंह, शमशाद चेयरमैन आदि रहे।
आगे भेड़-बकरी, पीछे जाम। बिजनौर में सोमवार को गुलदार के आतंक के विरोध में भेड़ों और बकरियों के
आगे भेड़-बकरी, पीछे जाम। बिजनौर में सोमवार को गुलदार के आतंक के विरोध में भेड़ों और बकरियों के
आगे भेड़-बकरी, पीछे जाम। बिजनौर में सोमवार को गुलदार के आतंक के विरोध में भेड़ों और बकरियों के