फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने फसलों के मुआवजे के लिए किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों ने फसलों के मुआवजे के लिए किया प्रदर्शन
विज्ञापन

शेरकोट। संयुक्त किसान मोर्चा एवं अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सिंचाई विभाग के खिलाफ मुबारकपुर गांवड़ी में हाईवे किनारे धरना देकर प्रदर्शन कर बर्बाद फसलों के मुआवजे की मांग की। किसानों का कहना है कि कालागढ़ के डैम से नहरों में छोड़े गए पानी की वजह से उनकी फसलें चौपट हुई हैं। अधिकारियों ने समझा कर धरने को खत्म कराया।
विज्ञापन

भाकियू के तहसील अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने किसानें से कहा कहा कि वे घबराएं नहीं। दैवीय आपदा के तहत बर्बाद फसलों का मुआवजा लेकर रहेंगे। उन्होंने सरकार से किसानों का कर्जा माफ करने, बिजली के निजी नलकूपों के बिजली बिल माफ करने की मांग की है। ब्लॉक अध्यक्ष दुष्यंत राणा ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से यह मुद्दा काफी बार उठ चुका है। परंतु सिंचाई विभाग, राजस्व विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। प्रदर्शन में अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष शमशाद हुसैन, डा. वीरेंद्र सैनी, चंद्रपाल सिंह, शिवराज सिंह, हरिओम सिंह, हैदर हुसैन, खुशीराम, ऋषि पाल, सुरेश कुमार भूदेव सिंह, मोहर सिंह, सुरेंद्र सिंह धीरेंद्र कुमार, निजामुद्दीन, सुरेंद्र कुमार, सतीश कुमार, हरिओम सिंह ऋषि पाल सिंह, कृष्ण कुमार कौशिक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें