फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: किसानों ने गन्ने का भाव 500 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग उठाई

विज्ञापन
बिजनौर में धरना प्रदर्शन के दौरान भारतीय किसान संघ के ट्रैक्टर को रोकती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
बिजनौर। भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकाली और कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। किसानों ने गन्ने का भाव पांच सौ रुपये प्रति क्विंटल घोषित किए जाने की मांग समेत अन्य मुद्दों को उठाया। उधर किसानों ने एक दिन पहले जारी किए गए डीएम के उस आदेश की भी धज्जियां उड़ा दी, जिसमें कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन करने पर रोक की बात कही गई थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को आयोजित धरना-प्रदर्शन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजकुमार और संचालन जिला मंत्री सुरेश ने किया। धरना प्रदर्शन के साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। 12 सूत्रीय ज्ञापन में किसान सम्मान निधि को बढ़ाकर 12 हजार वार्षिक करने की मांग की। साथ ही पेराई सत्र शुरू होने से पहले गन्ना मूल्य 500 प्रति क्विंटल घोषित करने, किसानों को आयुष्मान कार्ड योजना का लाभ दिलाने, गुलदार के आतंक से सुरक्षा, कृषि उपकरणों को जीएसटी मुक्त करने की मांग रखी। वहीं कोकलपुर कासिम में साइफन चौड़ीकरण, रावाली तटबंध निर्माण की जांच और राजस्व खतौनी की त्रुटियों को सुधारने के लिए गांवों में कैंप लगाने की मांग को भी प्रमुखता से उठाई। कहा कि नकली खाद-दवाओं और जंगली जानवरों के हमलों से उनकी फसल व जान दोनों खतरे में हैं। इस मौके पर शिवाकांत, सुनील, संजीव, राजकुमार, सीमा, कल्याण सिंह, सरजीत सिंह, बलराम सिंह, ईश्वर सिंह आदि मौजूद रहे।

बिजनौर में धरना प्रदर्शन के दौरान भारतीय किसान संघ के ट्रैक्टर को रोकती पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें