फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने कृषि कानूनों की जलाई प्रतियां

विज्ञापन
मंडावली के गांव जटपुरा बौंडा में कृषि कानून की प्रतियां फूंकते किसान। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
किसानों ने कृषि कानूनों की जलाई प्रतियां
विज्ञापन

नजीबाबाद। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति की ओर से गांव जटपुरा बौंडा में आयोजित पंचायत में किसानों ने तीनों कृषि कानूनों की प्रतियां जलाकर विरोध जताया। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार राधेश्याम शर्मा को सौंपा।
विज्ञापन

भाकियू लोकशक्ति की गांव जटपुरा बौंडा में जिलाध्यक्ष चौधरी वीर सिंह की अध्यक्षता में पंचायत हुई। चौ. वीर सिंह ने तीनों कृषि कानूनों के विरोध में करीब दो माह से चल रहे आंदोलन के प्रति सरकार के रवैये और किसानों की गन्ना मूल्य भुगतान आदि समस्याओं के प्रति उदासीनता पर चिंता व्यक्त की। किसानों ने 20 जनवरी को बिजनौर जिला मुख्यालय पर भाकियू लोकशक्ति के बैनर तले आंदोलन करने की चेतावनी दी। तहसीलदार राधेश्याम शर्मा को किसानों की प्रमुख मांगों से संबंधित प्रधानमंत्री को ज्ञापन देकर तीनों काले कृषि कानूनों को रद्द करने, एमएसपी न्यूनतम समर्थन मूल्य को गारंटी कानून बनाने, पेराई सत्र 2019-2020 के गन्ने का बकाया भुगतान कराने सहित विभिन्न मांगों को पूूरा करने की मांग की है। पंचायत में मंडल महासचिव अंबरीश चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष रामकुमार सिंह, जिला महासचिव अजयपाल सिंह, नरेश कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र चौधरी, मुबारिक हसन, आबिद, हाजी वहीद, जयप्रकाश, अमर सिंह, घसीटा, शौकीन, प्रदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें