फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालागढ़ में पर्यटन विकास की संभावना अधिक

विज्ञापन
कालागढ़ के वनविश्राम गृह में अधिकारियों से वार्ता करते पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
‘कालागढ़ में पर्यटन विकास की संभावना अधिक’
विज्ञापन

कालागढ़। उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कालागढ़ में वन विश्राम गृह में भाजपाइयों से मुलाकात की। इस अवसर पर मंत्री ने कालागढ़ में रामगंगा नदी में पर्यटन की संभावना जताते हुए पर्यटन विकास का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

सोमवार को सतपाल महाराज रामनगर से हरिद्वार जाते वक्त वन विश्रामगृह में रुके। मंत्री ने जलविद्युत उत्पादन निगम के अधिशासी अभियंता संजीव मेहरा व वन क्षेत्राधिकारी आरके भट्ठ से कालागढ़ के बारे में जानकारी हासिल की। मंत्री ने कहा कि कालागढ़ में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इसके विकास के लिए प्रयास किया जाएगा। भाजपा के जिला कार्यकारिणी सदस्य शंकर सिंघल ने मंत्री से कालागढ़ कोटद्वार मार्ग पर नीमस्रोत के निकट कालागढ़ क्षेत्र व कालागढ़ कोटद्वार मार्ग को पर्यटन में शामिल करने की मांग की। मंत्री वन मोटरमार्ग से कोटद्वार होकर हरिद्वार के लिए चले गए। इस मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष योगेश कुमार सैनी, आकाश गोयल, रामकुमार, दीपक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें