फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना क्रय केंद्र बंद करने पर भड़के किसान

विज्ञापन
हरेवली में परमावाला गन्ना क्रय केंद्र पर हंगामा करते किसानों समझाते मिल अधिकारी। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
गन्ना क्रय केंद्र बंद करने पर भड़के किसान
विज्ञापन

भूतपुरी। मिल प्रशासन के बिना सूचना के ही गांव में लगे गन्ना क्रय केंद्र बंद कर दिए जाने पर हरेवली परमावाला के किसानों में आक्रोश है। किसान सुबह से ही ट्रैक्टर ट्राली में गन्ना लेकर लाइन लगाकर खड़े हो गए। अधिकारियों ने किसानों को समझाते हुए नजदीकी क्रय केंद्रों पर गन्ना तुलाने की व्यवस्था कराई।
विज्ञापन

परमावाला निवासी पवन कुमार, जसवंत सिंह, विजयपाल, चंद्रपाल सिंह, रामपाल सिंह, हुकम सिंह, खूब सिंह, राकेश कुमार, सुरेश कुमार आदि किसानों ने गन्ना क्रय केंद्र बंद करने का विरोध किया है। उप गन्ना प्रबंधक मनोज कुमार, क्षेत्रीय गन्ना प्रबंधक पंकज कुमार आदि ने किसानों को समझाते हुए शांत कराया। किसानों का नजदीकी क्रय केंद्रों पर शीघ्र ही गन्ना तुलवाने का आश्वासन देकर किसानों को शांत कराया। असुविधा होने के कारण किसान हरनाम सिंह, नरेश कुमार, फूल सिंह आदि ने गन्ने को पावर कोल्हू पर बेचने को ले गए। किसानों का कहना था कि मिल प्रशासन ने गन्ना क्रय केंद्र बंद करने का न ही कोई ऐलान किया न ही सूचित किया और सारा इंडेंट एक साथ भेज दिया। 24 घंटे में भी एक गन्ना पर्ची नहीं तुल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें