पुलिस ने पैदल मार्च किया
अफजलगढ़। गांव आसफाबाद चमन में गोकशी की घटना के बाद पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पैदल मार्च निकाला, सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शुक्रवार शाम सीओ महेश कुमार, कोतवाल राजेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ गांव में पैदल मार्च निकाला। लोगों को गांव में लॉकडाउन का पालन करने, शांति व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी।