फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर न चलने पर भड़के किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
नहर न चलने पर भड़के किसान
विज्ञापन

कालागढ़। भिक्कावाला पंप नहर व जामनवाला की छोटी नहर में पानी न चलाने को लेकर क्षेत्र के किसान भड़क गए। नहरों में पानी की निकासी के लिए रात्रि में ही किसान भिक्कावाला पंप हाउस पर पहुंच गए। किसानों ने पंजिका में नहर न चलने की शिकायत दर्ज कराई।
रामगंगा बांध से निकलने वाली भिक्कावाला पंप नहर व जामनवाला की छोटी नहर में पानी न चलने से नाराज किसान बृहस्पतिवार की रात में ही भिक्कावाला पंप हाउस में पहुंचे। जहां किसानों ने मौजूद आपरेटर से नहर में पानी चलाने की मांग की। आपरेटर ने अधिकारियों के आदेश मिलने पर पानी चलाने की बात कही। जिस पर किसान भड़क गए। मौके पर मौजूद दर्जनों किसानों ने शिकायत पंजिका पर नहर चलाने की शिकायत दर्ज की। साथ ही उच्च अधिकारियों को फोन पर समस्या से अवगत कराया। किसानों के उग्र तेवर देखते हुए जामनवाला की छोटी नहर को चला दिया गया। भिक्कावाला की नहर की सफाई व मरम्मत होने के बाद ही चलाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों विनोद काला, अमरीक सिंह, अशोक कुमार, रणधीर सिह आदि ने पंपनहर पर एक जेई के उचित व्यवहार न करने की शिकायत भी की है। उधर इस मामले में ईई सुधीर कुमार कटियार ने बताया कि भिक्कावाला पंप नहर की सफाई व मरम्मत मनरेगा लेबर के न मिलने पर नहीं हो पाई है। वर्तमान में जो लेबर मिली है वह काम कर रही है। जैसे ही नहर चलाने लायक होगी पानी दिया जाएगा। ग्राम प्रधान राखी काला का कहना है कि मनरेगा की लेबर समय से दी गई। जहां से नहर की मरम्मत करानी चाहिए थी, विभाग के अधिकारियों ने वहां से नहीं कराई जिससे समस्या आई है। अब किसानों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें