फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बेटी से बदसलूकी के विरोध में किसान के पेट में चाकू घोपा

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। बेटी के साथ बदसलूकी करने वाले युवक की हरकत का विरोध करना पिता को उस समय भारी पड़ गया, जब आरोपी युवक ने किसान के पेट में चाकू घोप दिया। गंभीर रूप से घायल किसान को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद बिजनौर रेफर कर दिया गया। अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक 60 वर्षीय किसान शनिवार की दोपहर खेत में पत्नी व बिटिया के साथ खेती का कार्य कर रहा था। तभी एक युवक बाइक से पहुंचा तथा किसान की बेटी के साथ बदसलूकी करने लगा। पिता ने इसका विरोध किया तो आरोपी युवक आग बबूला हो गया और उसने किसान के पेट में चाकू घोंप दिया। किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद उसके रिश्ते का भाई मौके पर पहुंचा तथा उसे नगीना के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंच गया। घायल किसान के रिश्ते के भाई ने घटना की पुष्टि की है। सीओ डॉ अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि किसान खेत पर काम कर रहा था। एक युवक ने किसान से बीड़ी मांगी तथा बीड़ी नहीं मिलने पर उसने गाली गलौज करते हुए किसान को चाकू मार दिया। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें