फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: रामगंगा जलविद्युत गृह ने रिकॉर्ड 196 मिलियन यूनिट बिजली बनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कालागढ़। कालागढ़ के रामगंगा बांध परियोजना पर बने रामगंगा जलविद्युत गृह में वर्तमान वित्तीय वर्ष में रिकार्ड 196 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन हुआ। यहां प्रतिदिन 20 लाख से अधिक यूनिट बिजली बनाई जा रही है। रामगंगा बांध से पानी की निकासी मिलने पर 85 मेगावाट बिजली उत्पादन दो मशीनों से किया जा रहा है। 31 दिसंबर 1975 को पहली, 1976 में दूसरी व 1977 में तीसरी मशीन स्थापित की गई थी। उपमहा प्रबंधक पंकज चंदोला के अनुसार एक अप्रैल से 20 दिसंबर तक 129 मिलियन यूनिट उत्पादन का लक्ष्य था। शनिवार को विद्युत गृह ने 196 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन कर लक्ष्य को पार कर दिया। तीसरी टरबाईन ब्रेक डाउन में है, जिसकी मरम्मत जारी है। उससे भी शीघ्र उत्पादन किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें