फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: किसान ने 40 बीघा धान की फसल पर चलाया ट्रैक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जलीलपुर। कभी बाढ़ तो कभी सूखे की मार झेल रहे किसान को फसल को बीमारी से बचाव के लिए प्रयोग की जाने वाली दवाई की मार को भी झेलना पड़ रहा है। ऐसा ही एक मामला ब्लाॅक जलीलपुर के गांव मीरापुर सीकरी का सामना आया है। इसमें किसान की करीब 40 बीघा धान की फसल कंपनी से मिली दवाई के कारण खराब हो गई। किसान ने फसल को काटने से पहले जोत दी।
गांव मीरापुर सीकरी निवासी किसान सरबजिंदर सिंह ने बताया कि फसल में कृषि दवाई का खराब असर पड़ने से उसकी 40 बीघा धान की फसल खराब हो गई। उसने कंपनी पर गलत दवाई देने का आरोप लगाते हुए आठ लाख रुपये क्षतिपूर्ति का नोटिस दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि उन्होंने 40 बीघा खेत में बासमती धान की रोपाई की थी। फसल की बढ़वार बहुत अच्छी थी। गांव खानपुर खादर में स्थित एक निजी बीज भंडार से अच्छी पैदावार और बीमारी से बचाव के लिए कृषि दवाई लेकर छिड़काव कराया।
दवाई छिड़काव के बाद खेत में खड़ी स्वस्थ हरी भरी फसल सूखने लगी। 40 बीघा खेत में धान की पैदावार नहीं हुई। किसान ने फसल पर ट्रैक्टर चला दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें