फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर से दबकर किसान की मौत

विज्ञापन
नजीबाबाद में दुर्घटना ग्रस्त ट्रेक्टर। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
ट्रैक्टर से दबकर किसान की मौत
विज्ञापन

नजीबाबाद/जलालाबाद। अनियंत्रित होकर नहर पटरी क्षेत्र में ट्रैक्टर गिरने से एक किसान की ट्रैक्टर में दबकर मौत हो गई। पूरी रात किसान घर नहीं लौटा था। सुबह परिजनों को नहर पटरी क्षेत्र में किसान मृत मिला।
विज्ञापन

गांव फतहउल्लापुर दुर्ग उर्फ रानीपुर नंगला निवासी 32 वर्षीय किसान अमर सिंह ट्रैक्टर से सोमवार को दोपहर बाद अपने खेत पर गया था। पूरी रात किसान वापस नहीं आया। परिजनों और ग्रामीणों ने पूरी रात उसकी तलाश की। गांव से लगभग 400 मीटर के फासले पर नहर पटरी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर के निकट अमर सिंह का शव पड़ा दिखाई दिया। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। ग्राम प्रधान सुखवीर सिंह और मृतक किसान के भाई सतेंद्र कुमार ने घटना की सूचना जलालाबाद पुलिस को दी। जलालाबाद चौकी प्रभारी आशीष कुमार ने घटनास्थल पहुंचकर किसान का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। मृतक किसान तीन भाई थे। एक भाई की कैंसर से पूर्व में मौत हो चुकी है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने मंगलवार की देर शाम मृतक किसान अमर सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें