फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घने कोहरे से ट्रेन और सड़क यातायात प्रभावित

विज्ञापन
नजीबाबाद में घने कोहरे में लाइट खोलकर निकलते वाहन। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
नजीबाबाद। शीतलहर के प्रकोप से आम जन-जीवन प्रभावित हो रहा है। सवेरे से ही घना कोहरा छाने से रेल और सड़क यातायात प्रभावित हो रहा है। लंबी दूरी की ट्रेनें काफी विलंब से चल रही हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रात: से ही घना कोहरा छाने से रेल और हाईवे यातायात प्रभावित हुआ। नजीबाबाद से गुजरने वाली कोलकाता से जम्मूतवी के बीच चलने वाली कई ट्रेनें डेढ़ से दो घंटा विलंब से पहुंचीं, जिससे यात्रियों को ठिठुरन भरी सर्दी में ट्रेनों के आने की लंबी प्रतीक्षा करनी पड़ी। घने कोहरे ने लंबी दूरी के वाहनों की रफ्तार प्रभावित की। वाहन चालकों को प्रात: आठ बजे तक वाहनों की लाइट खोलकर आवागमन के लिए विवश होना पड़ा।
जीआईसी मौसम वेदशाला प्रभारी सुनील कुमार तथा मौसम विशेषज्ञों ने शीतलहर फिलहाल जारी रहने तथा बिजनौर जनपद सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर हलकी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें