कृष्णा कॉलेज में विदाई पार्टी में सांस्कृतिक प्रस्तुति देती छात्राएं।
- फोटो : BIJNOR
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सीनियर्स को दी विदाई
बिजनौर। कृष्णा कॉलेज में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, महाविद्यालय के प्रबंधक मनोज कुमार, निदेशक पवन कुमार आदि ने दीप प्रज्ज्वलन कर संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का संचालन बीए प्रथम वर्ष की छात्रा इरम फातमा और अमूल्या अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम का आरंभ स्वागत गीत के साथ किया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, हास्य नाटिका, गायन तथा नृत्य प्रस्तुत किए।
विदाई परंपरा को निभाते हुए कला प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने जाने वाले साथियों के लिए शुभ कामनाएं अर्पित की तथा विदा होने वाले छात्र-छात्राओं को अपना-अपना कार्यक्रम प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया। कार्यक्रम में तृतीय वर्ष की भावना मिस फेयरवेल व रिषभ कुमार को मिस्टर फेयरवेल चुना गया। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी हरवीर सिंह, प्राचार्य कृष्णा कालेज ऑफ लॉ परवेज अहमद खान, प्राचार्या साइंस कॉलेज सीमा शर्मा, विभागाध्यक्ष डा. दीपशिखा, प्रवक्ता उजमा परवीन, नेहा, रुचि सिंह तथा मीनू कोठारी ने छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।