फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेघना के प्रदर्शन से परिवार में खुशी

विज्ञापन
कोतवाली देहात में मैच देखते मेघना के परिजन - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
कोतवाली देहात (बिजनौर)। न्यूजीलैंड में चल रहे महिला विश्वकप के पहले मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को 107 रन की करारी शिकस्त दी। कोतवाली देहात की मेघना सिंह ने बेहद किफायती गेंदबाजी की और भारतीय टीम की जीत में योगदान दिया।
विज्ञापन

विश्व कप के अपने पहले मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट खोकर 244 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तानी टीम मात्र 137 रन पर ढेर हो गई। कोतवाली देहात की मेघना सिंह ने अपने शुरुआती तीन ओवर में 2 ओवर मेडन डाले और पाकिस्तानी टीम पर दबाव बनाया। मेघना सिंह ने 7 ओवर में 21 रन देकर एक विकेट हासिल किया। पाकिस्तानी टीम पर भारतीय टीम की जीत से क्षेत्र में खुशी का माहौल रहा। स्थानीय क्रिकेट खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया। खिलाड़ियों का कहना है कि भारतीय टीम इस बार विश्व कप जरूर जीत कर आयेगी। कोतवाली देहात में मेघना सिंह के घर पर परिजनों ने मैच देखा। जीत के बाद कोतवाली देहात के काफी लोग मेघना सिंह के घर पर पहुंचे और उनके दादाजी प्रेमपाल सिंह, दादी आशा देवी तथा मां रीना सिंह को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें