फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसे युवक की छत से गिरकर मौत

Thu, 26 May 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
विज्ञापन
इदरीश के घर के बाहर लोगों से जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर की अनाज मंडी बाजार में चोरी के इरादे से घर में घुसे युवक की छत से गिरकर मौत हो गई। परिजनों ने बगैर किसी कार्रवाई के उसके शव को सुपुर्द-ए खाक कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार की रात अनाज मंडी बाजार निवासी दिनेश अग्रवाल के घर की छत पर आहट हुई, तो परिजनों की आंख खुल गई और शोर मचा दिया। परिजनों ने घर के बाहर जाकर देखा तो उनके  परिसर में एक युवक घायल अवस्था में पड़ा था। दिनेश अग्रवाल ने युवक के घायल होने की सूचना पुलिस को दी। युवक की शिनाख्त मोहल्ला लडापुरा निवासी इदरीस (32) के रूप में हुई। पुलिस इदरीस को रात करीब 11.30 बजे जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही इदरीस की मौत हो गई। 
सीओ सिटी रामानंद कुशवाहा व शहर कोतवाल सतवीर सिंह इदरीस के घर पहुंचे और पोस्टमार्टम कराने को कहा। हालांकि मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। परिजनों ने इदरीस के शव को सुपुर्द-ए खाक कर दिया। मोहल्ले वालोें के मुताबिक इदरीस चोरी करने के इरादे से मंगलवार रात दिनेश अग्रवाल के घर में घुसा  था। 
विज्ञापन

उसके साथ दो साथी और थे। शहर कोतवाल सतवीर सिंह के मुताबिक इदरीस के परिजनों ने उसका पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इस मामले में किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें