फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: फर्जी चिकित्सक और फर्जी जांच, बस मरीज ही असली है

Sat, 12 Apr 2025 11:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। अब तक ग्रामीण क्षेत्रों में अप्रशिक्षित चिकित्सक दवाई के माध्यम से ही लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे थे। अब ये फर्जी चिकित्सक जांच भी फर्जी कर रहे हैं। इसके लिए एक मशीन रख ली है, जिस पर हाथ रखकर ही 55 जांच करने का दावा कर रहे हैं। कई लोगों को इतना बीमार बता दिया गया कि वह सदमे में आ गए। लैब से जांच कराई तो सारी जांच गलत निकली।
विज्ञापन

क्वांटम रेजोनेंस बॉडी हेल्थ एनालाइजर नामक एक मशीन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में अप्रशिक्षित चिकित्सकों द्वारा खूब इस्तेमाल की जा रही है। यह मशीन ऑनलाइन प्लेटफार्म पर मात्र दस से 12 हजार रुपये में मिल रही है। दावा किया जा रहा है कि मशीन में शरीर की 55 जांच महज कुछ मिनटों में सिर्फ हाथ रखने से ही हो जाती है। जांच के नाम पर लोग पैसे तो दे ही रहे हैं, साथ ही अप्रशिक्षित चिकित्सक जांच के आधार पर इलाज तक दे रहे हैं।
मेडिकल अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया ग्रामीण क्षेत्रों से लोग किसी फर्जी मशीन में जांच कराकर इलाज के लिए आ रहे हैं। जब ऐसे मरीजों की जांच यहां की गई तो ऐसी कोई बीमारी नहीं मिली, जैसी उनकी जांच में थी।
विज्ञापन

मालती नगर निवासी महिला सविता देवी ने बताया कि पड़ोस के ही रहने वाले एक व्यक्ति उनके पास एक मशीन लेकर आए। उन्होंने उस पर हाथ रखवाया। इसके बाद उसमें एक पर्ची निकली। जिसमें उनका फैटी लीवर, काॅलस्ट्रोल बढ़ा हुआ और किडनी में परेशानी दर्शा दी। इसके बाद वह परेशान रही, फिर एक निजी लैब में जांच ये जांच दोबारा कराई तो सबकुछ ठीक आया। जब तक जांच रिपोर्ट नहीं आई, वह चिंता में डूबी रही।

मेडिकल अस्पताल में मिले मरीज सागर सिंह ने बताया कि उनके पास में ही एक चिकित्सक हैं। कुछ बीमार हुए तो बुला लिया। वह एक सूटकेस जैसी मशीन ले आए। उसे हाथ स्कैन कराया और जांच रिपोर्ट रिपोर्ट थमा दी। जांच में कई बीमारियाें के बारे में बताया। अब यहां जांच कराई तो सबकुछ नाॅर्मल बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें