फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: भाइयों की कलाई पर सजेगी फेसबुक, यूट्यूब की राखी

Tue, 13 Aug 2024 01:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। रक्षाबंधन को लेकर बाजार में तैयारियां शुरू हो गई है। बाजार में नई-नई राखियां आ रही हैं। इस बार भाइयों की कलाई पर फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम की राखी सजेगी। बाजार में इस बार यह राखियां अलग नजर आ रहीं हैं। साथ ही ग्राहक इन राखियों की जमकर रखीदारी भी कर रहे हैं।
विज्ञापन


रक्षाबंधन का पर्व 19 अगस्त को मनाया जाएगा। इससे पहले बाजार में दुकानों पर राखियां सजने लगीं हैं। धीरे-धीरे ग्राहक भी बाजार में राखियों की खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। क्योंकि कुछ बहनों को राखियां विदेश और दूसरे राज्यों में भेजनी होतीं हैं। जिस वजह से राखियों की खरीदारी शुरू हो गई है। सदर बाजार, सिविल लाइन में राखियों की दुकान लग गई है। लोग ज्यादातर अपना समय सोशल मीडिया पर बिता रहे हैं। ऐसे में रक्षाबंधन का पर्व भी सोशल मीडिया से अछूता नहीं रहा।
बाजार में फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम के आइकन वाली राखियां आ गई हैं। जिन्हें देख लोग जमकर खरीद रहे हैं। इस एक राखी की कीमत 60 रुपये हैं। वहीं बाजार में 10 रुपये की राखी से लेकर 200 रुपये और इससे महंगी राखी उपलब्ध हैं। बहनें अपने बजट के हिसाब से भाई के लिए राखी खरीद रही हैं। दुकानदार सतीश का कहना है कि अभी कम लोग राखी खरीदने पहुंच रहे हैं। उन्होंने अभी ज्यादा सामान नहीं खोला है। इस बार नए-नए तरह की राखियां बाजार में देखने को मिलेंगी। इंस्टाग्राम वाली राखियां बिक चुकीं हैं। अभी और सामान मंगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें