फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: शिवालयों में उमड़ी आस्था की भीड़, किया जलाभिषेक

Tue, 13 Aug 2024 01:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। सोमवार को शिवालयों में आस्था की भीड़ उमड़ पड़ी। शिव मंदिरों में भगवान आशुतोष के जयकारे गूंजते रहे। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर मंगल कामना की।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। दोपहर होने तक शिव मंदिरों में शिवभक्तों की लाइन लगी रही। भोले के भक्तों ने अपनी अपनी बारी का इंतजार करते हुए भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। साथ ही बेलपत्र, धतूरा, भांग, दूध, दही, घी, शहद, अक्षत अर्पित किए। वहीं मिष्ठान या प्रसाद भी अर्पित किया गया।
शहर से लेकर गांव देहात तक शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। खारी स्थित झारखंडी मंदिर में दोपहर होने तक भीड़ रही। उधर, नजीबाबाद कोटद्वार के बीच मयूरेश्वरनाथ मंदिर में भंडारा आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें