केंद्र सरकार की नीतियों का किया बखान
स्योहारा। भाजपा की केंद्र उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अल्पसंख्यकों के लिए कई लाभकारी योजनाएं लाकर मुस्लिमों को विकास की ओर ले जा रही है। उक्त विचार भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री सैयद इमरान हैदर ने मोहल्ला मालियान में भाजपा नेता मोहम्मद शहजाद के निवास पर आयोजित अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहा।
सैयद इमरान हैदर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अल्पसंख्यकों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में बड़े कदम उठाए हैं। अब मुस्लिम 25 लाख तक का ऋण लेकर चिकित्सक, इंजीनियर बनकर देश सेवा में आगे बढ़ रहे हैं। कहा मोदी सरकार ने मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक जैसी कुप्रथा से छुटकारा दिलाकर सम्मान बढ़ाया है। कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने का भी मुसलमान समर्थन करते हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मुस्लिमों का सच्चा हितैषी बताया। इस दौरान नगर अध्यक्ष मोहम्मद अकरम, मोहम्मद शहजाद, सलीम टाइगर वहाजूउद्दीन अंसारी, तस्लीम सैफी, जावेद अफरीदी आदि मौजूद रहे।