फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल बनाना सबकी जिम्मेदारी’

विज्ञापन
विज्ञापन
‘गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल बनाना सबकी जिम्मेदारी’
विज्ञापन

बिजनौर। वर्धमान कॉलेज की छात्रा इकाई प्रथम व द्वितीय के सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन छात्राओं ने गंगा बैराज पर पहुंचकर सघन स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान छात्राओं ने सभी से गंगा को अविरल एवं निर्मल बनाए रखने के लिए गंगा तटों पर श्रमदान करने की अपील की।
विज्ञापन

शुक्रवार को वर्धमान कॉलेज की एनएसएस की छात्रा इकाई ने चौथे दिन गंगा किनारे स्वच्छता अभियान चलाया। कार्यक्रम अधिकारी डा. शशिप्रभा एवं डा. अंजू बंसल के निर्देशन में छात्राओं ने मां गंगा की आरती की। डा. शशिप्रभा ने कहा कि मां गंगा जीवन दायिनी है, लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि हमारी स्वार्थी प्रवृत्ति के चलते गंगा आज प्रदूषित होती जा रही है। इसलिए हमारा यह कर्तव्य है कि गंगा को स्वच्छ रखें, जिससे गंगा निर्मल और अविरल प्रवाहित होती रहे। शिक्षा शास्त्र की विभागाध्यक्ष डा. प्रीति खन्ना ने बताया कि हमारी सरकारें गंगा को निर्मल बनाने के लिए तमाम तरह से प्रयासरत हैं, तो हमें भी सरकार के इस महायज्ञ में शामिल होना चाहिए। जिससे गंगा की निर्मलता बरकरार रहे। इस अवसर पर डा. जूही अग्रवाल, डा. सुरभि सिंघल, तिमरपुर की ग्राम प्रधान संजू रानी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें