नजीबाबाद(बिजनौर)। आरआर मोरारका पब्लिक स्कूल के आकर्ष अग्रवाल का प्रोजेक्ट राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है। मुजफ्फरनगर में आयोजित इंस्पायर्ड मानक अवार्ड में आकर्ष ने ईकोफ्रेंडली सुपर एसी प्रोजेक्ट का प्रदर्शन किया।
आरआर मोरारका पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या सुचित्रा मालवीय, प्रबंधक एसएस शेखावत ने एसडी कालेज इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी महाविद्यालय मुजफ्फरनगर में आयोजित प्रतियोगिता आकर्ष अग्रवाल के प्रोजेक्ट को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुने जाने पर छात्र को बधाई दी। शिक्षक पंकज शर्मा के निर्देशन में आकर्ष अग्रवाल ने ईकोफ्रेंडली सुपर एसी और माधव कटारिया में एडवांस स्पीड ब्रेकिंग सिस्टम प्रोजेक्ट का प्रदर्शन किया था। इंस्पायर्ड मानक अवार्ड प्रतियोगिता में सहारनपुर, शामली, बागपत, बिजनौर, मुजफ्फरनगर से 107 प्रोजेक्ट में से मात्र 12 प्रोजेक्ट का राज्य स्तर के लिए चयन किया गया। आकर्ष अग्रवाल अब अपना प्रोजेक्ट राज्य स्तर पर प्रदर्शित करेगा।