नजीबाबाद में सांसद गिरीश चंद को हरित एवं स्वच्छ ऊर्जा अभियान में पौधा सौंपते रोहितराज।
- फोटो : NAZIBABAD
पर्यावरण संतुलन और ऊर्जा संरक्षण जरूरी : सांसद
नजीबाबाद। सांसद गिरीश चंद ने पेट्रोलियम मंत्रालय के निर्देशन में चलाए जा रहे हरित एवं स्वच्छ ऊर्जा अभियान में पर्यावरण संतुलन को बनाने और ऊर्जा को संरक्षित करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत गोष्ठी का आयोजन किया गया।
भारत पेट्रोलियम मंत्रालय के निर्देशन में पीसीआर द्वारा चलाए जा रहे हरित एवं स्वच्छ ऊर्जा अभियान के अंतर्गत संगोष्ठी आयोजित की गई। आईओसी के सीनियर सेल्स ऑफिसर कपिल झिंगन, इंडेन गैस प्रतिष्ठान के रोहित राज के निर्देशन में आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि बसपा सांसद गिरीश चंद को पौधा भेंटकर स्वागत किया। उन्होंने 16 जनवरी से 15 फरवरी तक आयोजित अभियान में पौधरोपण के प्रति समाज को जागरूक बनाने और ऊर्जा को संरक्षित रखने, कुकिंग गैस आदि से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के प्रति अभियान को अहम बताया। इंडियन गैस प्रतिष्ठान के रोहित राज, देवेंद्र चौधरी, बृजराज सिंह, बसपा नेता इंजी. मौअज्जम खां ने सांसद का स्वागत किया।